Valentine's Week पर कपल ने सड़क पर सरेआम की अश्लील हरकतें, देखने वाले भी हुए असहज
Monday, Feb 09, 2026-07:11 PM (IST)
कांकेर : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इन सात दिनों को प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार का सप्ताह माना जाता है। दिनों के हिसाब से देखा जाए तो आज कपल चॉकलेट डे मना रहे हैं। लेकिन कभी कभार प्रेमी जोड़ों की ऐसी हरकतें कैमरे में कैद हो जाती है, जिसे लेकर सवाल उठने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है छत्तीसगढ़ के कांकेर में। जहां एक प्रेमी जोड़ा मर्यादा भूलकर बाइक पर ही सरेआम ऐसी हरकतें करने लगा कि देखने वाले शरमा जाए। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है कि ऐसे वीडियो वायरल हुए हो। इससे पहले भी प्रेमी जोड़ों के सरेआम रोमांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं।
इस वायरल वीडियो में एक युवक अपनी पल्सर बाइक की टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर रोमांस कर रहा है। इतना ही नहीं लड़का बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा है और लड़की लिपट लिपटकर उससे अश्लील हरकतें करती नजर आती है। खास बात यह कि जिस सड़क कपल ने ये हरकतें की वहां से कुछ स्कूली छात्राएं भी गुजरती दिख रही हैं। ऐसे में किसी ने सड़क पर सरेआम हो रही अश्लीलता का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में दिखने वाले लड़का-लड़की कौन है फिलहाल ये तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन बाइक के नंबर प्लेट से साफ है कि वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। चलती बाइक पर यूं सरेआम रोमांस के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लड़का लड़की पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कुछ बेशर्म बता रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भिलाई और जशपुर जिले से कपल्स के बाइक पर रोमांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं और पुलिस कड़ी कार्रवाई भी कर चुकी है। अब देखना होगा कि इस कपल की आशिकी का भूत पुलिस कब उतारती है।

