Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश में भूकंप से डोली धरती ! इस जिले में लोगों ने महसूस किए झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Wednesday, Apr 08, 2026-04:04 PM (IST)

बड़वानी (संदीप कुशवाह): मध्यप्रदेश के बड़वानी में बुधवार दोपहर भूकंप से धरती कांप उठी। जिले के आसपास के इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए गए हैं। जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में इस हलचल की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
 
जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 48 मिनट पर अचानक धरती में हलचल महसूस की गई। सेंधवा और अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में लोगों ने लगभग 2 मिनट तक कंपन महसूस की। जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप वेधशाला, इंदिरा सागर पावर स्टेशन और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार इस हलचल की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है।

भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार के मुताबिक, एमईक्यू यानी माइक्रोअर्थक्वेक मशीन 24 घंटे संचालित होती है, जो 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में जमीनी हलचल को रिकॉर्ड करती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हलचल सामान्य माइक्रो भूकंप थी या किसी अन्य कारण से हुई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News