Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, 3.5 रही तीव्रता; लोगों में मची दहशत

Saturday, Oct 17, 2026-05:04 PM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना है।

जानकारी के अनुसार, आज यानी 17 अक्टूबर को सिंगरौली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय शनिवार करीब 2 बजकर 12 मिनट पर दर्ज किया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। इस गतिविधि का केंद्र जमीन से ठीक 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

वहीं, धरती के डोलने की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस मध्यम तीव्रता के झटके के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की पुष्टि की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News