Punjab Kesari MP ads

MP के 6 बड़े CA फर्म पर ED की Raid, मचा हड़कंप

Wednesday, Nov 06, 2024-01:18 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह ईडी की रेड से हडकंप मच गया। जहां ईडी की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ भोपाल के पॉश इलाके में पहुंची। बताया जा रहा है कि अरेरा कॉलोनी में BCP जैन एंड CO. चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म के निवास पर टीम ने दबिश दी है।

PunjabKesari

बीसी जैन चार्टर्ड अकाउंट फर्म चलाते हैं। उनके खिलाफ लगातार वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की है। ED के अधिकारी बुधवार सुबह करीब 6 बजे बीसी जैन के घर पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश के बड़े CA फर्म के कुल 6 ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News