Punjab Kesari MP ads

भोपाल के इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, लगेगा लंबा Power Cut; यहां पढ़ें लिस्ट

Friday, Apr 24, 2026-09:07 AM (IST)

भोपालः राजधानी भोपाल में आज यानी 24 अप्रैल को बिजली बंद रहने की खबर सामने आई है। बिजली की मरम्मत के काम के चलते करीब 45 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन सभी इलाको में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली
मिली जानकारी के अनुसार, दानिशकुंज, साकेत नगर, अलकापुरी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शुक्रवार को पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां तुलसी नगर, क्रस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, अभिनव नगर, टेगौर नगर, ऋषिपुरम, शुभालय, सूरजकुंज, अवंतिका फेस-तीन, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी, दानिशकुंज-एक और दो, फाइन कैम्पस, कृष्णा होम्स इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
चिकलोद रोड, यूनानी सफाखाना, बापू कालोनी, अहीरपुरा में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक
अमलतास कालोनी, सीआई कॉलोनी, सागर होम्स, चिनारवुड, चूना भट्टी, जानकी नगर कालोनी, आम्रपाली इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से शाम चार बजे तक
ईरानी बस्ती, भानपुर, नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कालोनी, समता नगर, कुटीर नगर, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती। सुबह 10 से शाम चार बजे तक के सेक्टर, सागर स्टेट, शारदाकुंज, साके नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News