Punjab Kesari MP ads

गणतंत्र दिवस पर बाप-बेटे की शर्मनाक करतूत, पुरानी रंजिश में महिला को न्यूड कर घसीटा

Friday, Jan 27, 2023-03:22 PM (IST)

खंडवा (निशात सिद्दीकी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में गणतंत्र दिवस के दिन एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पुत्र ने महिला को घर के आंगन में न्यूड कर घसीटा। आरोपी महिला के रिश्तेदार ही है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पीड़ित महिला और आरोपियों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश जिसके चलते आरोपियों में महिला के साथ घिनौनी हरकत की।

खंडवा के छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम टाकलीमोरी  में एक महिला को गणतंत्र दिवस के दिन न्यूड करके घसीटने की वारदात सामने आई है। 26 जनवरी की शाम  जब महिला अपने घर के आंगन में फूल तोड़ रही थी, तभी परिवार के डालू ने पीछे से पल्लू खींचा। इतने में डालू का पिता भी वहां आ गया और दोनों ने महिला को न्यूड कर जमीन पर पटक दिया। न्यूड हालात में ही महिला को जमीन पर घसीटने लगे, परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया, तब उन्होंने छोड़ा।

इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डालू और उसके पिता दशरथ तंवर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया था। आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News