महाराजा के ''रण'' में डेरा डालेंगी महारानी, बढ़ी चुनाव लड़ने की संभावना

2/12/2019 4:29:56 PM

भोपाल: अब तक पति के लिए चुनाव प्रचार पर निकलने वाली महारानी प्रियदर्शनी को सिंधिया परिवार राजनीति में उतारने का मन बना चुका है। जिसके लिए गुना संसदीय क्षेत्र में वे 18 से 26 फरवरी तक डेरा डालेंगी और सिर्फ महिलाओं से संवाद करेंगी। उनका कार्यक्रम तैयार हो चुका है। प्रियदर्शनी की सक्रियता से उनके गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों को बल मिल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पहली बार इतना लंबा समय जनता के बीच बिताएंगी। वे गुना संसदीय क्षेत्र की शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना संवाद शुरू करेंगी। इसके बाद वे पिछोर, कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भी जांएगी। वे 26 फरवरी तक गुना, अशोकनगर जिले में भी जाएंगी। उनके दौरे की खास बात यह रहेगी कि वे सिर्फ महिलाओं के बीच जाएंगी। खासकर महिला समूहों को संबोधित करेंगी। इसके लिए स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके प्रवास की तैयारी कर ली है।

PunjabKesari

उनके साथ पार्टी की महिला कार्यकर्ता एवं उनकी समर्थक महिलाओं का समूह भी रहेगा, जो महिला संवाद के दौरान उनके साथ रहेगा। प्रियदर्शनी के इस कदम को उनके गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले दिनों गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर प्रवास के दौरान पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए थो हालांकि उनके लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News