पखांजूर: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली गिरफ्तार, एक जवान घायल

5/27/2023 1:28:20 PM

पखांजूर (लीलाधर निर्मलकर) : पखांजूर में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 1 महिला माओवादी गिरफ्तार हुई है वहीं एक जवान गंभीर रुप से घायल हुआ है। पखांजुर के थाना बडगांव क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटेलियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर बीती रात गस्त सर्चिंग करने के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग रात 8 बजे थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा ग्राम उरपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में 01 महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल महिला माओवादी की पहचान RKB डिवीजन की सदस्य नाम फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में 01 BSF जवान विकास शिंग को मामूली चोट आई है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News