CM हाउस के सामने दूसरे दिन भी जारी है आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

10/3/2018 3:08:43 PM

भोपाल: अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस के सामने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास आशा-ऊषा और सहयोगिनी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही हैं। बिना अनुमती मांगे ही मंगलवार से पॉलिटेक्निक चौराहे पर सुबह 10 बजे से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। जो निरंतर चालू है। पुलिस ने सड़क किनारे बेरीकेड्स का घेरावा बनाया और इसी घेरे में ही आशा कार्यकर्ताओं ने रात बिताई।

अधिकांश कार्यकर्ताओं की मांग है कि आशा सहयोगिनी को 25 हजार रुपए और आशा-उषा कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाए। इसके अलावा स्थाई करने और चिकित्सा सुविधा व अन्य सुविधाओं की भी मांग की जा रही है। कार्यकर्ताओं के द्वारा आरोप लगाया है कि रातभर से पुलिस हमें धमका रही है। 

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस की धमकी से कई कार्यकर्ता वापस लौट गई हैं। वहीं पुलिस पर ट्रक से कुचलने, पथराव की धमकी देने का भी आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर अभद्रता करने की भी बात कही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News