Punjab Kesari MP ads

तरबूज खाते ही बिगड़ी परिवार की तबीयत, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Tuesday, May 12, 2026-04:06 PM (IST)

जांजगीर चांपा (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने तरबूज खाया और उसके कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बाकी तीन बच्चे बीमार हो गए। परिजन के मुताबिक 4 बच्चों की तरबूज खाने के बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी थी, जहां उन्हें उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद 4 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से एक बच्चे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी, जबकि तीन बच्चों की खराब हालत देख उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

PunjabKesari

मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। पुलिस के मुताबिक, मृत लड़के की उम्र सिर्फ 15 साल थी। यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के घुरकोट गांव का है, जहां अखिलेश धीवर 10 मई की शाम अपने मामा के घर आए हुए थे, जिनकी मौत हो गई। अखिलेश के अलावा श्री धीवर, पिंटू धीवर और हितेश धीवर बीमार हैं। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के डॉ कुजूर ने अहम बातें बताई हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौत की वजह जानने के लिए अखिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मौत को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?

इस मामले पर जिला अस्पताल के सर्जन डॉ कुजूर ने बताया कि 4 बच्चों ने वह तरबूज खाया था, जो कुछ घंटे पहले काटकर रखा गया था। कटे हुए तरबूज को खुले में रखा गया था, जिससे हो सकता है कि तरबूज गंदा हो गया हो। इसी गंदे तरबूज को खाने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई।

डॉ कुजूर ने कहा, 'कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक रखने से उसमें संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को फूड पॉइजनिंग हो जाती है।' मृत अखिलेश के परिजन के मुताबिक, रविवार सुबह तरबूज काटकर रखा गया था, जिसे बच्चों ने शाम को खाया था। हालांकि, मौत की वजह जानने के लिए अखिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि असली वजह का पता चल सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News