Punjab Kesari MP ads

नम आंखों से दी भोपाल रेप पीड़िता को विदाई, अंतिम यात्रा में दिग्विजय सिंह हुए शामिल

Monday, Jun 10, 2019-08:32 AM (IST)

भोपाल: राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में एक मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसके बाद इसकी राजनीतिक गलियारों में भी खूब निंदा की गई। रविवार को बच्ची की शव यात्रा निकाली गई, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए। दिग्विजय के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। दिग्विजय सिंह ने इस घटना को दुखद बताते हुए कड़ी निंदा की। दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाए जाने की मांग की।

PunjabKesari

इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि घटना की अच्छे से जांच की जाएगी इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। सम्बंधित मंत्री से अधिकारियों से बात कर इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में ही होनी चाहिए।ताकि पीड़ित परिवार को जितना जल्दी हो सके, न्याय मिल सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News