फसल बीमा बंद होने से नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन, मुख्य द्वार के फूटे कांच, कई घायल
Thursday, Oct 23, 2025-07:59 PM (IST)
बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले में आज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। फसल बीमा बंद होने से नाराज़ किसानों ने सभी किसान संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।

पुलिस ने हालात काबू में रखने के लिए मुख्य द्वार बंद कर दिया था, लेकिन उग्र किसानों ने पुलिस की रोक के बावजूद आगे बढ़ते हुए कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धावा बोल दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में मुख्य द्वार के कांच चकनाचूर हो गए और कई किसान घायल हो गए।

किसानों की प्रमुख मांग 2018 से बंद पड़े फसल बीमा का लाभ तत्काल बहाल किया जाए नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

