बेटी को बचाने गया पिता भी कुएं में गिरा , दोनों की डूबने से हुई मौत ,हिवरा गांव की घटना...

3/28/2024 10:32:03 AM

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले हिवरा गांव में एक 5 साल की लड़की कुएं में गिर गई। जिसको बचाने के लिए उसका पिता कुएं में कूद गया। आपको बता दें कि पिता और पुत्री की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के शासकीय अस्पताल में भेज दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हिवरा गांव की है। यहां पर पति-पत्नी अपने खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी 5 साल की लड़की गुनगुन भी थी। गुनगुन अचानक खेलते - खेलते कुएं में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए पिता भी कुएं में कूद गया। इसके बाद पिता और पुत्री की कुएं में डूबने से मौत हो गई है।


 पत्नी ने इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News