Punjab Kesari MP ads

MP में बहुत खतरनाक कांड, जनगणना ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी के साथ घर में मारपीट,पूरा परिवार टूट पड़ा

Monday, May 04, 2026-03:54 PM (IST)

गुना (मिसबाह नूर): गुना के पठार मोहल्ला में जनगणना कार्य की सरकारी ड्यूटी कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का एक वीभत्स सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ सरेआम धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना चिड़ार पर सर्वे के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका वार्ड क्रमांक 11 के ब्लॉक नंबर 73 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना चिड़ार पत्नी हेमराज चिड़ार रविवार को मकानों की गिनती और सर्वे का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि जब वह पठार मोहल्ला स्थित कमलेश चिड़ार के घर के पास पहुंचीं, तो कमलेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी सर्वे रजिस्टर छीन लिया।

आरोपी कमलेश के साथ उसकी पत्नी और चारों बेटियों पर मारपीट का आरोप

पीड़िता रीना चिड़ार ने अपनी शिकायत में बताया कि केवल कमलेश ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी कृष्णा और उनकी चारों बेटियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों का रवैया बेहद आक्रामक बना रहा।

महिला कर्मचारी ने  एसपी को दिया आवेदन, मांगा न्याय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घटना से आहत और डरी हुई महिला कर्मचारी ने शहर कोतवाली के साथ-साथ एसपी को भी आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News