मध्य प्रदेश में बड़ा कांड, महिला प्रधान आरक्षक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खत्म की जिंदगी
Wednesday, Jun 03, 2026-05:12 PM (IST)
छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): MP के जिला छिंदवाड़ा से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक महिला प्रधान आरक्षक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली है।शहर के साहू मोहल्ला वार्ड क्रमांक 47 निवासी 42 वर्षीय दीपा नेगी ने खुद को आग के हवाले करके जिंदगी को खत्म कर लिया। इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। अभी किसी को को पता नहीं कि महिला प्रधान आरक्षक ने किस वजह से ये आत्मघाती कदम उठाया है।
15 वर्षों से दे रहीं थी विभाग में सेवाएं
दीपा नेगी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं और करीब 15 वर्षों से सेवा दे रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनका नागपुर में इलाज चल रहा था। पति के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनके परिवार में 15 वर्षीय एक बेटी है।
सुबह पेट्रोल लेने की बात कहकर निकली- पुलिस
घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं आत्महत्या के कारणों की अभी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे सुबह पेट्रोल लेने की बात कहकर निकली और बाद में वापस आकर खुद को आग के हवाले कर दिया

