कांस्टेबल पर महिला टीचर का आरोप, शादी का झांसा देकर दो साल किया यौन शोषण, गिरफ्तार

2/19/2022 10:59:01 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध जहां बढ़ते जा रहे हैं वही इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से ही पुलिस द्वारा महिला अपराध रोकने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं महिला थाने पर एक महिला ने एक आरक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया और शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

दरसअल पूरा मामला इंदौर का है जहां एक महिला जो कि शिक्षक की तैयारी कर रही है। उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि डीआरपी लाइन में पदस्थ एक आरक्षक मुकाम बघेल ने पहले तो उसके साथ दोस्ती की फिर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। वही पुलिस ने बताया कि आरक्षक मुकाम बघेल झाबुआ जिले का रहने वाला है और पीड़िता भी झाबुआ जिले की रहने वाली है पहले तो आरक्षक ने महिला से दोस्ती की फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद महिला द्वारा लगातार शादी के लिए दबाव बनाया गया, मगर आरक्षक 2020 से महिला को शादी का झांसा दे रहा था। वही पीड़िता ने इसकी शिकायत कल महिला थाने पर की गई है वही पुलिस ने महिला की शिकायत एफआईआर दर्ज कर आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News