Punjab Kesari MP ads

महाकाल मंदिर दर्शन करने आए राजस्थान के दर्शनार्थियों की बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 1 की मौत

Saturday, Mar 25, 2023-12:49 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र स्थित शुक्रवार उन्हेल नागदा बाईपास के नजदीक चिंतामन ब्रिज के मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। राजस्थान के बांसवाड़ा से महाकालेश्वर मंदिर भगवान के दर्शन करने आए दर्शनार्थियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे बाएं तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में क्लीनर की मौत हो गई।

PunjabKesari

सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान क्षेत्रीय विकास विभाग से शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास विभाग से शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत तीन बसों में सवार होकर यात्री बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। रात को उन्हेल नागदा मार्ग पर बस महाकालेश्वर के दर्शन के बाद एक के बाद एक तीन यात्री बस आगे पीछे के करम से चल रही थी। बस का क्लीनर अहमद खान उम्र 50 वर्ष निवासी बांसवाड़ा राजस्थान बस से गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि भीषण हादसे में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं लगी। मृतक क्लीनर का शव जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। बस में सवार यात्री बांसवाड़ा राजस्थान के थे जो बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News