Punjab Kesari MP ads

रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद पर बरसाईं 15-20 गोलियां, रेत डंप विवाद में 1 की मौत

Wednesday, May 27, 2026-05:00 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार सुबह बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान ने अपने साथियों संग मिलकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आरोप है कि रिटायर्ड जवान ने अपने ससुर व दामाद पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में ससुर की मौत हो गई, जबकि दामाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकारी जमीन पर रेत डंप का विवाद खूनी संघर्ष बना है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर हुई है। यहां बुधवार सुबह महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर (ससुर) और सत्यभान गुर्जर (दामाद)  गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपी रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे और उसके साथियों ने पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक ससुर-दामाद पर करीब 15-20 गोलियां चलाई गई। हमले में दोनों खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर, गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके दामाद सत्यभान गुर्जर का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मरदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अंधाधुंध फायरिंग स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News