Punjab Kesari MP ads

सिंहस्थ घोटाले में BJP सांसद जीएस डामोर के खिलाफ FIR

Tuesday, Dec 03, 2019-04:51 PM (IST)

भोपाल: भाजपा सांसद व पीएचई विभाग के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जीएस डामोर की मुश्किलें बढ़ गई है। सिंहस्थ घोटाले में EOW ने जी एस डामोर पर मामला दर्ज कर लिया है। जीएस डामोर पर सिंहस्थ में पानी की टंकी खरीदने में गड़बड़ी के आरोप हैं। इस कार्रवाई से मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर सरकार सांसद डामोर को जांच में सहयोग करने की बात कह रही है तो दूसरी ओर भाजपा ने इसे बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई कहा है।

PunjabKesari

कांग्रेस-भाजपा आई आमने-सामने
सिंहस्थ घोटाला केस के दोबारा खुलने को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आ गई है। सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह का कहना है टंकी खरीदी में घोटाले के आरोप गंभीर हैं। जी एस डामोर को जांच में सहयोग करना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंहस्थ घोटाले में ​सरकार के मंत्री ही पहले क्लीन चिट दे चुके हैं। EOW की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

PunjabKesari

क्या है सिंहस्थ घोटाला
2016 में पानी की टंकी खरीदी में बड़ी गड़बड़ी हुई थी। उस समय जी एस डामोर इंदौर में पदस्थ थे और पीएचई के चीफ इंजीनियर थे। उन पर टंकी की खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।12 करोड़ की पानी की टंकी खरीदने के लिए तीन बार टेंडर किए गए थे जिसमें बाज़ार की कीमत से ज़्यादा दाम पर टंकियां ख़रीदी गई थी। बाद में जांच में तथ्यों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद EOW ने बीजेपी सांसद जी एस डामोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News