इंदौर में पारिवारिक विवाद में फायरिंग: बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

Tuesday, Aug 13, 2024-12:00 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल को दहला देने वाला मामला मामला एरोड्रम क्षेत्र का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

बता दें पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर का है। जहां रिटायर्ड हेड कॉन्सटेबल अल्लाह नूर का परिवार रहता है। अल्लाह नूर 2006 में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो बेटे प्रवेश शेख और जावेद शेख़ उनके साथ रहते थे, दोनों ने शादी नहीं की है। दोनों में अकसर पैसे को लेकर विवाद हुआ करता था। यही विवाद के कारण आज बड़े भाई प्रवेश ने सबसे पहले अपने छोटे भाई जावेद को सीने में गोली मार दी और उसके बाद उसने ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जावेद को इलाज के लिए मवाई अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

इस मामले में DCP विनोद मीणा ने बताया कि दोनों का आपस में विवाद अक्सर होता रहता था और आज पैसे की बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद प्रवेश ने अपने छोटे भाई जावेद को गोली मार दी और अपनी लाइसेंसी बंदूक से फिर ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने प्रवेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया वही लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News