पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला, तात्रिंक ने 'हलाला' के नाम पर किया दुष्कर्म

12/12/2019 1:03:15 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): देश में भले ही मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम-2019 (तीन तलाक) कानून लागू हो गया है लेकिन तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। राजधानी भोपाल में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। ऐशबाग पुलिस ने एक पीड़िता की रिपोर्ट पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक और तांत्रिक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

ऐशबाग पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय महिला अशोका गार्डन इलाके की रहने वाली है। मंगलवार को उसने थाने पहुंचकर अपने पति और एक तांत्रिक के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि गत अप्रैल महीने में उसकी शादी हुई थी। ससुराल में एक कथित तांत्रिक का आना-जाना था। शादी के बाद से ही तांत्रिक उस पर बुरी नजर रखता था, लेकिन शिकायत के बाद भी ससुराल वाले उसकी बात पर विश्वास नहीं करते थे। इसी बात को लेकर महिला का अपने पति के साथ आए दिन विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी तो वहां भी तांत्रिक का आना-जाना लगा रहा।

PunjabKesari

पिछले महीने 23 नवंबर को दंपति के बीच विवाद हुआ तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को तलाक दे दिया। तांत्रिक घर पहुंचा तो पति ने कहा कि अब हलाला के लिए उसके साथ जाना पड़ेगा, तभी दोबारा निकाह हो सकता है। महिला ने ऐसा करने से मना किया तो उसने मारपीट की। डर के कारण महिला तांत्रिक के साथ उसके घर चली गई, जहां उसने दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक उसने महिला को अपने घर में रखा और चौथे दिन उसके मायके पहुंचा दिया।

PunjabKesari

दोनों ने उसे शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण से महिला कई दिनों तक चुप रही। मंगलवार को उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी और बाद में थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म करने और पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News