भारी बवाल के बाद BJYM की सभी नियुक्तियां रद्द,पार्टी नेताओं में हुआ था विवाद
Monday, Apr 27, 2026-07:01 PM (IST)
भिलाई : पिछले दिनों भिलाई में भाजयुमो (BJYM) की नियुक्तियां पर भारी बवाल हुआ था, इनको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। लेकिन अब भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला व मंडल स्तर की हाल ही में जारी सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला व मंडल स्तर की जारी सभी नियुक्तियों को निरस्त करने का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूची में तकनीकी विसंगतियां सामने आई थीं, इसलिए संगठन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया लगा है। पाणिग्रही ने साफ कर दिया कि पार्टी की नीतियों के मुताबिक सुधार करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सभी पहलुओं पर पुनर्विचार करके संतुलित और त्रुटिहीन सूची जारी की जाएगी।
दरअसल (BJYM) भारतीय जनता युवा मोर्चा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर बवाल हो गया था। एक ही मंडल में दो-दो अध्यक्ष घोषित होने हंगामा हो रहा था। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भिलाई जिले में इस विवाद खड़ा होने से काफी हो हल्ला मच रहा था। कहा जा रहा था कि संगठन में समन्वय अभाव के चलते ऐसी स्थिति निर्मित हो गई कि 13 में से 10 मंडलों में दो-दो अध्यक्ष घोषित हो गए हैं। इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी दो दिन पूर्व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चर्चा की थी।
लिहाजा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा घोषित पूरी सूची को निरस्त कर दिया गया है। अब संगठन नए सिरे से जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करेगा।

