तो इस वजह से BJP नहीं कर सकी कर्ज माफी, जानिए क्या है वजह

12/3/2018 7:02:00 PM

भोपाल: प्रदेश में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए कर्ज माफी का एलान किया है। जिसको लेकर वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कांग्रेस की कर्ज माफी पर बयान देते हुए कहा है कि, कांग्रेस किसी भी हालत में कर्ज माफी नहीं कर सकती है। इसके लिए उसे प्रदेश के सभी विकास और अधोसंरचना के कामों को रोकना पड़ेगा, तब जाकर ही कर्ज माफी की जा सकती है।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, किसान के कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सत्ता में आती है तो उसे प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को रोकना होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने वादे पूरे नहीं करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, राजस्व बढ़ाने के लिए हमने तमाम काम किए हैं। इसके लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि, किसानों को पहले से ही ब्याज मुक्त लोन और ऋण पर दस फीसदी की सब्सिडी दे रही है। कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की जिसके बाद किसानों पर भी इसका असर पड़ा है वि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्ज माफी के एलान के बाद सिर्फ नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।  सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनती है तो कर्जमाफी का वादा पूरा करने में करीब 18 हजार करोड़ का बोझ सरकारी खजाने पर आएगा। कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसानों के 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वादा किया है। इस घोषणा को पूरा करने में करीब 16 हजार करोड़ के बोझ का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News