पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने केरल CM को लिखा पत्र, राज्य में फंसे मजदूरों के लिए की मदद की मांग

Tuesday, May 19, 2020-12:12 PM (IST)

भोपाल: देशभर में कोरोना महामारी के बीच मजदूरों का वापस अपने गृहनगर लौटने का सिलसिला जारी है। अचानक से हुए लॉकडाउन की वजह से कई मजदूर, छात्र, पर्यटक, जहां थे। वहीँ फंसे रह गए। इस बीच मजदूरों की गुहार के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने केरल से मजदूरों को वापस बुलाने के लिए केरल सीएम को पत्र लाख उनसे मदद मांगी है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने श्रमिकों को एमपी भेजने में मदद की मांग की है।

सोमवार को लिखे अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इन मजदूरों के पास न तो रहने के लिए कोई उचित आश्रय स्थल है और न ही इनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। ये वहां बहुत मुश्किल हालात में दिन काट रहे हैं। कृपया मध्यप्रदेश सरकार से सामंजस्य स्थापित करके इन लोगों को वापस इनके घर भेजने में मदद करें। वहीँ सिंह ने ये भी कहा है कि गर वो मध्य प्रदेश सरकार से सामंजस्य बनाकर इन मजदूरों को इनके घर वापस भेजने में इनकी मदद कर देंगे तो वो उनके बहुत आभारी रहेंगे। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र के साथ इन 195 श्रमिकों की डिटेल्स भी केरल सीएम पिनाराई विजयन को भेजी है।

मध्य प्रदेश के 195 श्रमिकों केरल में फंसे हुए हैं। प्रदेश से संचालित श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगातार मजदूरों को मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। वहीँ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कुल 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 1 लाख 7 हजार प्रवासी श्रमिक को सकुशल वापस मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News