पूर्व मंत्री भगवान सिंह को 3 साल की सजा, इस मामले में घोटाले के थे आरोप
Saturday, Dec 31, 2022-05:12 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को कोर्ट ने एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई है। MP-MLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव को 2004 के स्टेशनरी घोटाला मामले में सजा सुनाई है।
MP-MLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री ने 3 साल की सजा के साथ 15 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया है। पूर्व मंत्री पर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहने के दौरान EOW ने साढ़े चार लाख रुपए के स्टेशनरी भुगतान को लेकर मामला दर्ज किया था।
बता दें कि 2004 में सतीश शर्मा ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी। EOW ने मंत्री भगवान सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। विशेष न्यायाधीश MP-MLA कोर्ट ने पूर्वमंत्री सहित 6 आरोपियों को सजा सुनाई और 2 आरोपियों को बरी किया।