Punjab Kesari MP ads

बिलासपुर में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री बाल-बाल बचे

Saturday, Nov 16, 2024-12:24 PM (IST)

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी के कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पूर्व मंत्री डॉ. बांधी बाल- बाल बच गए।

PunjabKesari

पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जोंधरा चौक के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व मंत्री बांधी क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान मस्तूरी के जोंधरा चौक के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गाड़ी बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी लगते ही समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस भी मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News