Punjab Kesari MP ads

MP के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, PM मोदी, CM कमलनाथ समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunday, Nov 24, 2019-02:17 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का निधन हो गया। कैलाश जोशी की उम्र 90 वर्ष थी। जोशी ने रविवार को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
 


पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर सुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व CM शिवराज समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कैलाश जोशी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि...
CM कमलानाथ ने भी ट्वीट के माध्यम से शोक प्रकट करते हुए लिखा है कि ‘प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी के दुःखद निधन का समाचार मिला’ मृदभाषी,सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी कैलाश जी का निधन राजनीति क्षेत्र की एक अपूरणीय क्षति है, उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ, ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों मे स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे’
 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जताया शोक...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा है कि ‘आज मध्यप्रदेश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया है। गरीबों, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले श्रद्धेय कैलाश जोशी जी सदैव मध्य प्रदेश की जनता के दिलों में रहेंगे। प्रदेश के लाल के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं! ॐ शांति’!
 

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी जताया शोक...
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से शोक जताते हुए कहा है कि ‘कैलाश जोशी जी के दुखद देहान्त के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। उनकी सादगी उनकी ईमानदारी उनकी कर्मठता सभी को प्रभावित करती रही है। उस से मैं भी अछूता नहीं था। उन्हें हार्दिक श्रद्धांजली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। जोशी परिवार के प्रति शोक प्रकट करता हूँ’

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News