पूर्व PM वाजपेयी की 101वीं जयंती पर धमधा को बड़ी सौगात, अटल परिसर का भव्य लोकार्पण‘अटल’ जयघोष से गूंजा परिसर

Thursday, Dec 25, 2025-05:20 PM (IST)

धमधा(हेमंत पाल):  भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर धमधा नगर पंचायत को एक ऐतिहासिक सौगात मिली। नगर में निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। यह परिसर अटल जी के विचारों, राष्ट्रवाद और सुशासन की भावना का प्रतीक बनेगा।

PunjabKesari

अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया

अटल परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष स्वेता प्रशांत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

‘अटल’ के जयघोष और श्रद्धा से सराबोर नजर आया परिसर

अतिथियों ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें युगद्रष्टा नेता बताया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर ‘अटल’ के जयघोष और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी, प्रशांत अग्रवाल, राजेंद्र ताम्रकार, नवीन जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित समस्त पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अटल परिसर को नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक गतिविधियों का केंद्र बताया गया, जहां आने वाली पीढ़ियों को अटल जी के राष्ट्र निर्माण के विचारों से प्रेरणा मिलेगी। अटल जयंती पर यह लोकार्पण धमधा नगर के लिए गर्व का क्षण बन गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News