दुर्गा पंडाल से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप, 6 आरोपियों ने जंगल में ले जाकर किया रेप.. वीडियो बनाकर वायरल की

10/6/2022 6:07:54 PM

रीवा(सुभाष मिश्रा): मध्य प्रदेश के रीवा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां दुर्गा पंडाल से लौट रही महिला से 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में महिला के रिश्तेदार सहित 2 नाबालिग भी शामिल है।

PunjabKesari

पूरा मामला रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के जड़कुड़ जंगल का है। जहां महिला दुर्गा पंडाल से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला को उठाकर जंगल में ले गए और वहां ले जाकर महिला के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

PunjabKesari

महिला की शिकायत पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से 4 बालिग 2 नाबालिग शामिल हैं। वहीं आरोपियों के घरों पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाने की भी कार्यवाही की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News