bjp core commitee meeting indore: संजय शुक्ला के शामिल होने पर बोले नगर अध्यक्ष कहा,- विशाल समुद्र है bjp, जिसे डुबकी लगाना है वो लगा सकता है

6/8/2022 4:00:40 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (city president gaurav randive) ने बताया कि चुनाव प्रबंधन (election managment) को लेकर विभिन्न विषयों पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की है। आगामी समय में चुनाव को लेकर हमारी क्या रणनीति रहेगी? कैसे चुनाव लड़ा जाएगा? प्रबंधन समिति अनुशासन समिति को लेकर भी बात हुई है। बीजेपी एकमात्र ऐसा दल है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को अपने बात रखने का अधिकार है।

वार्ड 85 से 2 हजार से ज्यादा पार्षद पद के लिए आवेदन 

वार्ड 85 से लगभग 2 हजार से अधिक पार्षद दावेदार के नाम आ चुके हैं। हमारे यहां संगठन काम करता है। संगठन जिसका भी नाम आगे बढ़ाएगा, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे चुनाव जिताने का काम करेंगे। प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (narendra saluja) की इस्तीफे को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद से ग्रसित दल है। कार्यकर्ताओं का अपमान पहले भी वहां होता रहा है और अभी भी कांग्रेस पार्टी उसका पालन कर रही है।

संजय शुक्ला पर साधा निशाना 

महापौर उम्मीदवार के नाम की घोषणा को लेकर हमारे यहां कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर 365 दिन काम करते हैं। पोलिंग बूथ से लेकर वरिष्ठ नेता मैदान पर है। वहीं संजय शुक्ला (sanjay shukla) के चुनावी जनसंपर्क अभियान से बीजेपी कोई फर्क नहीं पड़ता है। आगामी 10 जून से बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरूआत 2 हजार से अधिक पोलिंग बूथ से ढोल मंजीरे के साथ करने जा रहे हैं। कोर कमेटी की बैठक में फैसला हुआ है। सभी पार्षद से लेकर महापौर प्रत्याशी उम्मीदवार सभी एक दिन एक समय पर जाकर नामांकन भरेंगे।

कैडर बेस पार्टी है बीजेपी: गौरव रणदिवे

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पार्टी की तारीफ करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक नेता, कार्यकर्ता उम्मीदवार है। हम सभी कैडर बेस ऑर्गेनाइजर के कार्यकर्ता है। यह एकमात्र ऐसा दल है जो परिवारवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद से ग्रसित नहीं है। हमारा संगठन नेतृत्व जिसको भी चुनेगा। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताएंगे। बीजेपी अपने किए हुए कार्यों को लेकर जीत का इतिहास बनाएगी।

इलेक्शन के लिए तैयार है बीजेपी: नगर अध्यक्ष 

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के मुताबिक पार्षद से लेकर महापौर सब कुछ तय है। जिस दिन के लिए तय किया गया। उस दिन उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरीके से कमर कस के तैयार है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (congress mla sanjay shukla) के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर मीडिया को जवाब देते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा एक विशाल समुद्र है, जिसे डुबकी लगाना है वो लगा सकता है।

कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे गृह मंत्री 

नगरीय निकाय चुनाव (urban body election 2022) से पहले प्रदेश प्रभारी और गृह मंत्री नरोत्तम (narottam mishra) मिश्रा इंदौर पहुंचे। इस बीच मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर संभागीय कार्यालय पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक (bjp core commitee meeting) में शामिल हुए। कोर कमेटी में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya), सभी विधायक दल के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi silwat), पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (usha thakur) समेत संगठन महामंत्री और संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ कई पदाधिकारी शामिल हुए।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News