सोना-चांदी के रिकॉर्ड दाम टूटे, मिडिल ईस्ट युद्ध ने बदल दी निवेश की दिशा

Thursday, Mar 05, 2026-04:55 PM (IST)

भोपाल: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने जोरदार छलांग लगाई है, लेकिन निवेशकों के पसंदीदा सुरक्षित विकल्प सोना और चांदी में अचानक गिरावट ने सबको चौंका दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने के अप्रैल वायदा में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च वायदा चांदी 7,500 रुपये सस्ती होकर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि थोड़ी देर बाद हल्की रिकवरी भी देखने को मिली।

क्यों गिरे दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध शुरू होने से पहले सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच चुके थे। अब निवेशक मुनाफा निकालने लगे हैं और कैश हाथ में रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में अचानक गिरावट आई।

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता?

सोना: रिकॉर्ड 1.93 लाख रुपये → अब 1.60 लाख रुपये (लगभग 33 हजार रुपये सस्ता)

चांदी: रिकॉर्ड 4.20 लाख रुपये → अब 2.58 लाख रुपये (लगभग 1.62 लाख रुपये सस्ती)

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और निवेशकों की रणनीति के आधार पर सोना-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News