Gold New Price:2 दिनों में ही 39800 रुपये मंहगा हो गया सोना, यहां पहुंच गए 24 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट
Saturday, Mar 28, 2026-06:32 PM (IST)
(डेस्क): लगातार कीमती धातु सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही थी। हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में जो गिरावट देखी गई थी वो खत्म होती दिखी है। पिछले दो दिनों के भीतर सोने के भाव में तेजी आई है, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ बढ़ गया है। पिछले दो दिनों के दौरान 24 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम) की कीमत में लगभग 39,800 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 36500 रुपये की बढ़ोतरी हुई जो बाजार में आई अचानक रिकवरी को साफ दर्शाती है।
24 Carat Gold: शुद्ध सोने की कीमतें बढ़ीं
शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने की चमक आज फिर से बढ़ गई है। कल के मुकाबले इसमें 22 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त देखी गई है, जिससे अब 1 ग्राम की कीमत 14,689 रुपये हो गई है। वहीं 10 ग्राम सोना अगर आप खरीदते हैं, तो आपको 1,46,890 रुपये देने होंगे, जो कल की तुलना में 220 रुपये ज्यादा है। वहीं, बड़े निवेशकों के लिए 100 ग्राम की कीमत अब 14,68,900 रुपये तक जा पहुंची है।
22 Carat Gold: गहने बनाने वाले सोने की कीमत में भी उछाल
वहीं ज्यादातर गहने बनाने के काम आने वाला 22 कैरेट सोना भी अपना रंग दिखा रहा है और पीछे नहीं है। इसकी कीमतों में 20 रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है, जिससे आज का भाव 13,465 रुपये प्रति ग्राम पर है। 8 ग्राम की गिन्नी के लिए अब आपको 1,07,720 रुपये देने होंगे, जबकि 10 ग्राम का रेट 200 रुपये की उछाल के साथ 1,34,650 रुपये पर स्थिर हुआ है।
वहीं वैश्विक तनाव कीमतों में तेजी की वजह माना जा रहा है। तनाव बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों में घबराहट है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों में उछाल के रूप में दिख रहा है।

