Punjab Kesari MP ads

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! बाजार खुलते ही निवेशकों की टूटी उम्मीदें

Monday, Mar 23, 2026-01:10 PM (IST)

एमपी डेस्क: आज सुबह जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू हुआ, निवेशकों को बड़ा झटका लगा। पिछले कई महीनों से लगातार ऊंचाई छू रहे सोने और चांदी के दाम अचानक तेजी से गिर गए। बाजार का माहौल ऐसा था मानों किसी बड़े आर्थिक झटके ने कीमती धातुओं को अपनी चपेट में ले लिया हो। निवेशकों के चेहरे पर चिंता साफ दिखी, क्योंकि जिन कीमतों पर उन्होंने निवेश किया था, वे अचानक नीचे खिसकती नजर आईं।

सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से फिसला

अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना बाजार खुलते ही लगभग 5% तक टूट गया। एक ही दिन में इसकी कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने वाला सोना अब करीब 1,37,462 रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह गिरावट उन निवेशकों के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने हालिया तेजी को देखते हुए ऊंचे स्तर पर खरीदारी की थी। बाजार विशेषज्ञ इसे तेज मुनाफावसूली का नतीजा मान रहे हैं।

सोना-चांदी के रेट लिस्ट

दिल्ली
24 कैरेट: 1,46,110 रुपये
22 कैरेट: 1,33,940 रुपये
18 कैरेट: 1,09,620 रुपये

मुंबई
24 कैरेट: 1,45,960 रुपये
22 कैरेट: 1,33,790 रुपये
18 कैरेट: 1,09,470 रुपये

चेन्नई
24 कैरेट: 1,48,570 रुपये
22 कैरेट: 1,36,190 रुपये
18 कैरेट: 1,13,590 रुपये

कोलकाता
24 कैरेट: 1,45,960 रुपये
22 कैरेट: 1,33,790 रुपये
18 कैरेट: 1,09,470 रुपये

चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की हालत भी कमजोर नजर आई। चांदी की कीमतों में लगभग 6% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे एक ही दिन में करीब 13,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई। वर्तमान में चांदी का भाव लगभग 2,13,290 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों ने चांदी पर ज्यादा दबाव डाला है, जिससे इसकी गिरावट और तेज हो गई।

गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारक जिम्मेदार हैं। सबसे अहम वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है, जिससे सोने की मांग पर असर पड़ता है। इसके अलावा, पिछले एक साल में सोने ने करीब 70% का रिटर्न दिया था, जिसके चलते बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव ने भी निवेशकों को सोना बेचकर अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रेरित किया है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News