Punjab Kesari MP ads

सोना-चांदी के दामों में अचानक भारी गिरावट, आ गया खरीदारी का सही समय! बाजार में हलचल

Tuesday, Apr 28, 2026-12:04 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: 28 अप्रैल को सराफा बाजार से आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर चांदी के दामों में 5,000 रुपये प्रति किलो तक की कमी ने खरीदारों का ध्यान खींच लिया है। शादी-विवाह के सीजन के बीच यह गिरावट खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही गोल्ड और सिल्वर दोनों सस्ते दामों पर कारोबार करते नजर आए। 22 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। 1 ग्राम 22 कैरेट सोना अब 14,075 रुपये में मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 14,205 रुपये थी। यानी 130 रुपये की सीधी गिरावट आई है।

वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,600 रुपये हो गया है, जो पहले 1,13,640 रुपये था। इसी तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत अब 1,40,750 रुपये दर्ज की गई है, जबकि सोमवार को यही कीमत 1,42,050 रुपये थी। यानी 1,300 रुपये तक की कमी आई है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो 1 ग्राम का भाव 14,779 रुपये पहुंच गया है, जो पहले 14,915 रुपये था। 8 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1,18,232 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 1,19,320 रुपये थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1,47,790 रुपये हो गया है, जिसमें 1,360 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 1 ग्राम चांदी अब 265 रुपये में बिक रही है, जबकि पहले इसका भाव 270 रुपये था। सबसे बड़ी राहत 1 किलो चांदी के रेट में आई है, जो सीधे 5,000 रुपये घटकर 2,65,000 रुपये पर पहुंच गया है। सोमवार को यही कीमत 2,70,000 रुपये थी।

लंबे समय बाद सोना और चांदी दोनों एक साथ इतने सस्ते हुए हैं। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह गिरावट बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के सीजन में ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह सही समय साबित हो सकता है। सराफा बाजार में आने वाले दिनों में भी दामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News