कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, निष्कासित संविदा कर्मियों को पुन: मिली नियुक्ति
Thursday, Dec 05, 2019-03:47 PM (IST)

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने अपना एक और वचन पूरा करते हुए निष्कासित संविदा कर्मियों की बहाली के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 12 लोगों की पुनः नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला
— Syed Zaffar (@SyedZps) December 5, 2019
निष्कासित संविदा कर्मचारियों को पुनः मिली नियुक्ति
एनएचएम योजना में केंद्र सरकार द्वारा समाप्त किए गए 17 पदों से निकाले गए लगभग 500 संविदा कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति दिए जाने के लिए हुई काउंसलिंग.
प्रथम सूची में 12 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र pic.twitter.com/eMuSEbrFHw
इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ट्वीट करते हुए बताया कि, एनएचएम योजना में केंद्र सरकार द्वारा समाप्त किए 17 पदों से निकाले गए लगभग 500 संविदा कर्मचारियों को पुन: नियुक्ति दिए जाने के लिए काउंसलिंग हुई थी। इसमें पहली सूची में 12 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला है।