ग्वालियर के लाल टिपारा में 100 टन गोबर से 20 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत, धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन उत्सव

10/30/2022 3:46:54 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के लाल टिपारा स्थित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में बुधवार को 100 टन गोबर से 20 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाकर गोवर्धन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने पूजा कर गोवर्धन भगवान से गायों को लंपी वायरस से सुरक्षित करने की प्रार्थना की। इसके बाद गायों को आयुर्वेदिक लड्‌डू खिलाए गए। जिससे यह वायरस से उनका बचाव किया जा सके। गायों को भोग लगाने के बाद बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने शामिल होकर गोवर्धन की पूजा की एवं अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

गोवर्धन पूजा का महत्व गाय, पर्वत, नदियां, प्रकृति आदि की रक्षा एवं पूजा करने से है। यह पर्व मनुष्य को प्रकृति की रक्षा व उसकी पूजा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कृष्णायन गौशाला के महंत अच्चुदानंद महाराज एवं बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे। 

गौशाला में हर साल होने वाली गोवर्धन पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। गौशाला के संरक्षक ऋषभ देव आनंद महाराज ने अपनी देखरेख में इस विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण कराया है। इसमें 100 टन गोबर लगा है और इसे मथुरा के गोवर्धन पर्वत की तरह दर्शाया गया है। बुधवार को पूरे विधि विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई गई। 

गौशाला के संरक्षक संतों ने बताया कि लाल टिपारा स्थित गोशाला में हर साल दीपावली की पड़वा पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें सनातन धर्म को मानने वाले और विभिन्न समाज सेवी संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इसके साथ ही आसपास के गांव के लोग पूजा में शामिल होते हैं।

PunjabKesari

गोवर्धन पूजा के बाद  नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने लंपी वायरस से बचाने गायों को आयुर्वेदिक लड्‌डू भी खिलाए। इसके बाद सभी को गायों की विशेष सुरक्षा के लिए कहा गया है। भगवान से भी प्रार्थना की गई है कि इस लंपी वायरस का प्रकोप कम हो जाए। गौ सेवार्थ 29 अक्टूबर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भूमिपूजन हुआ।

लाल टिपारा गौशाला में आयोजित गोवर्धन महोत्सव के साथ ही आगामी 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गौ माता की रक्षार्थ आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भूमि पूजन नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में ब्रह्मचारी प्रेमानंद जी महाराज हरिद्वार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कराया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News