Punjab Kesari MP ads

BJP में घमासान! बस स्टैंड को लेकर विधायक और मंत्री आमने-सामने

Sunday, Aug 30, 2026-05:33 PM (IST)

गुना (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में बस स्टैंड का निर्माण अब सियासी अखाड़ा बन गया है। मामला इतना गरमा गया है कि एक ही पार्टी, भाजपा के दो दिग्गज नेता विधायक प्रियंका मीना और जिला मंत्री रुद्रदेव सिंह आमने-सामने आ गए हैं।

विवाद की शुरुआत तब हुई, जब मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान विधायक प्रियंका मीना ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अपनी जमीन बचाने के लिए भोपाल रोड पर बस स्टैंड बनवाना चाहते हैं।

विधायक के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिला मंत्री रुद्रदेव सिंह ने दो टूक कहा कि प्रस्तावित भूमि के आसपास उनकी कोई निजी जमीन नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि चिन्हित स्थान पर उनकी जमीन साबित हो जाती है, तो वे राजनीति छोड़ने को तैयार हैं।

PunjabKesariदरअसल, असली पेंच यह है कि करीब चार साल पहले तत्कालीन कलेक्टर ने भोपाल रोड पर बस स्टैंड के लिए जमीन आवंटित की थी। इसी स्थान पर कुशवाहा समाज का लवकुश मंदिर भी स्थित है।विधायक प्रियंका मीना इस स्थान के बजाय किसी दूसरी जगह बस स्टैंड बनाए जाने की मांग कर रही हैं। वहीं, दोनों नेताओं के बीच आपसी खींचतान और तालमेल के अभाव में बस स्टैंड का मुद्दा अब फाइलों में ही अटका हुआ है। इस राजनीतिक खींचतान का खामियाजा आखिरकार आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मधुसूदनगढ़ में बस स्टैंड का इंतजार कब खत्म होगा, यह फिलहाल बड़ा सवाल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News