ग्वालियर: जयवर्धन के स्वागत के लिए लड़ पड़े कांग्रेसी! बाद में वीडियो वायरल करके बोले- हम तो दोस्त हैं...
Wednesday, Jul 05, 2023-06:09 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के स्वागत के दौरान स्थानीय नेताओं के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। हालांकि बाद में माठु यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। न ही आपस में कोई मनमुटाव है। हम एकजुट होने के साथ ही कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
विवाद की घटना को जयवर्धन सिंह ने सामान्य घटना बताया है। वही संजय यादव ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने के कारण यह हंगामे की स्थिति बनी है।
वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूरी स्थिति को संभाल लिया गया है जो हंगामा कर रहे थे। उन्हें भीड़ से बाहर कर दिया गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी समझा-बुझाकर शांत कराया गया है।
ये है पूरा मामला
ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान हॉकी डंडों से लैस होकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा जिसमें पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह की गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए गए। हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला और आपस में झगड़ा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराया।