Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा कांड, गवाही बदलने के लिए युवक को धमकाया,लेकिन जब नही माना तो की बेरहम मारपीट, हाथ तोड़ा और पेशाब पिलाई

Sunday, Feb 08, 2026-09:52 PM (IST)

(शिवपुरी): मध्य प्रदेश के जिले  शिवपुरी से मारपीट का ऐसा संगीन मामला सामने आया है जो काफी दहशत पैदा करने वाला है। एक युवक इतनी बेरहमी से पीटा गया है कि पिटाई के बाद उसे पेशाब तक पिलाने का आरोप है।  पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की है और  मारपीट की धारा में केस भी दर्ज किया है।

गवाही नहीं बदलने पर मारपीट 

दरअसल  शिवपुरी जिले के बैराड़ थानां के मारौरा गांव से ये गंभीर मामला सामने आया है। । कोर्ट में गवाही नहीं बदलने पर रास्ता रोककर मारपीट की गई।  पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ उस वक्त ये घटना पेश आई जब वो मृत्युभोज में शामिल होने के लिए गांव में ही एक परिवार के घर जा रहा था।

वहीं इस मामले में पुलिस युवक के साथ मारपीट की घटना को स्वीकार कर रही है लेकिन पेशाब पिलाने के मामले की जांच की जा रही है। लिहाजा कार्रवाई के लिए  पीड़ित ने शिवपुरी में एसपी आफिस में शिकायत दर्ज करवाई है और एक्शन लेने की बात कही है।

मारपीट करने के बाद पेशाब पिलाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक  मारौरा गांव के जनवेद धाकड़ का गांव के ही कप्तान धाकड़ और उसके परिवारिक लोगों के साथ पहले से ही विवाद है। इस मामले के तहत स झगड़े में गांव के बंटी धाकड़ ने जनवेद के पक्ष में गवाही दी है लेकिन अब कप्तान धाकड़ और उसका परिवार बंटी को गवाही बदलने का प्रेशर बना रहे थे। लेकिन डराने के बाद भी जब बंटी गवाही बदलने के लिए राजी नहीं हुआ तो  बीती 6 फरवरी को कप्तान धाकड़ और परिवार के लोगों ने बंटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेशाब भी पिलाई गई।

हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। लेकिन पेशाब पिलाने की धाराएं  शामिल नहीं की गई है। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी आफिस में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News