Punjab Kesari MP ads

हार्दिक पटेल के बिगड़े बोल, PM मोदी को बताया ''यमराज''

Friday, May 10, 2019-11:39 AM (IST)

झाबुआ: एमपी के झबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि दिल्ली में यमराज बैठा है। जनसभा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमराज का नाम पूछने पर हार्दिक पटेल ने कहा कि, वो यमराज किसानों को मारने वाला नरेंद्र मोदी है।

PunjabKesari

राहुल गांधी के पीएम बनने का किया दावा
हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण के बाद इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनानी है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह पर से हंसी गायब हो गई है। हार्दिक ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ना सिर्फ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे बल्कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात में बीजेपी से एक ज्यादा सीट भी जीतेगी।
 

PunjabKesari
 

हार्दिक पटेल ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर देश की जनता ने भरोसा किया है। कांग्रेस के प्रति देश का भरोसा देखकर पीएम मोदी के मुंह से हंसी गायब ही हो गई है। हार्दिक पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुद्दे से भटक कर इस देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News