Punjab Kesari MP ads

थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

Tuesday, Jul 07, 2026-05:05 PM (IST)

सीधी (सूरज शुक्ला) : सीधी जिले के थाना भुईमाड़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे पर थाना परिसर के भीतर ही जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले से सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते 23 टांके लगाने पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुईमाड़ निवासी 21 वर्षीय ओमप्रकाश द्विवेदी अचानक थाना परिसर पहुंचा और थाने की खिड़की पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया, तो वह आक्रामक हो गया। उसी दौरान आरोपी ने प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे पर डंडे से पैर एवं सिर पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को देखकर थाने मे मौजूद दूसरे पुलिस कर्मी बीच बचाव के लिए आगे आये एवं आरोपी को हिरासत में ले लिए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बलबीर निखरे हाल ही में करीब तीन दिन पहले ही थाने में स्थानांतरण के उपरांत पदस्थ हुए थे। घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में 23 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 351, 115, 132, 121 एवं 196 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भुईमाड़ पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना के हर पहलू की पड़ताल जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News