हेड कांस्टेबल का थाने के पास पेड़ पर झूलता मिला शव, मचा हड़कंप

Thursday, Nov 25, 2021-06:33 PM (IST)

अशोकनगर(मनीष बागड़ी): अशोकनगर की मुंगावली थाने में उस समय हड़कंप मच गया वहां पदस्थ हेड कांस्टेबल दलपत अहिवारा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार बुधवार की यूरिया वितरण में हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगी थी जिसके बाद रात के समय थाना परिसर में बने पीछे के कमरों में सोने को आ गया था।
सुबह के समय एएसआई कांतप्रशाद उठकर जब अपने कमरे से बाहर निकले तो पेड़ पर थाना परिसर के पीछे दलपत अहिवारा का शव पेड़ पर झूलता मिला। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल मौके पर पहुचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News