स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों संग मनाई दिवाली, खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर जमकर बरसे

10/28/2019 2:18:08 PM

इंदौर: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सोमवार को दीपावली का त्यौहार मरीजों के साथ मनाया। वे सुबह पीसी सेठी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करने को भी कहा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों पर भी एक बार फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं होगी तो कोई बीमार नहीं होगा।

वहीं इससे पहले सोमवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अधिकारियों के साथ पीसी सेठी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में मौजूद स्टाफ व भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिठाई खिलाई। इस दौरान मंत्री सिलावट ने मरीजों के हाल जाने व अस्पताल का भी जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि अस्पताल के मरीज और परिजन उनका परिवार है। इसलिए वह दीपावली मनाने अपने परिवार के बीच अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही कहा कि सीएम कमलनाथ और उनकी सरकार प्रदेश की जनता की सेवा के लिए कटिबद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News