पूरे प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी जा सकते हैं हड़ताल पर, मांगों को लेकर CMH ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

4/27/2020 2:02:54 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि उनके 5 साथियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी उन्हें होम क्वारेंटाइन नहीं होने दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों को न ही कोई सुख सुविधा, ना कोई उपकरण ना पीपीई किट और ना N95 मास्क मिल रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया है। यदि स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जाते हैं तो कोरोना संकट में हालात और बद्तर हो सकते हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि भोपाल में 5 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ काम करने वाले अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मांग हैं कि उनके उन्हें भी होम क्वारंटाइन किया जाए। इसे लेकर अधिकारीयों द्वारा सही जानकारी नहीं देने से कर्मचारी नाराज हैं।

PunjabKesari

उन्हें न तो लिखित में होम क्वारंटाइन पर जाने के दिया गया है और न हीं अधिकारियों द्वारा सही जानकारी दी जा रही है। बल्कि आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों को वापस ड्यूटी पर बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों को कोई सुख सुविधा नहीं मिल रही और ना कोई उपकरण ना पीपीई किट और ना N95 मास्क मिल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News