पत्नी ने छोड़ा साथ तो बच्ची के साथ फांसी पर झूल गया पति, झगड़े ने खत्म कर दी दो जिंदगी

3/18/2021 12:12:46 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी) मध्यप्रदेश में आपसी झगड़े के चलते एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला जबलपुर जिले का है जहां एक पिता अपनी मासूम बच्ची सपना सहित फंदे पर लटक गया। मृतकों की पहचान बेलवा रीवा निवासी रामकृष्ण सोंधिया (35) और सपना (8) के रूप  में हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रेमसागर चौकी के पीछे लखन केशरवानी का मकान है। 17 मार्च को उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह काम पर चला गया। जब वह काम से वापिस आया तो बच्ची घर में अकेली मिली।
PunjabKesari

बच्ची ने रोते हुए कहा कि मम्मा उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बच्ची के आंसुओं को देखकर उसे गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। वहीं मकान मालिक का कहना है कि मृतक रिक्शा चलाता था जोकि अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए एक महीने पहले रीवा से जबलपुर आया था। आमदनी कम थी और जरूरतें अधिक। दिन भर हाड़तोड़ परिश्रम के बावजूद वह बहुत कम कमा पाता था। इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। फिलहाल इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में लग गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

kirti

Recommended News

Related News