सिवनी जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

5/12/2020 5:36:21 PM

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा बंजारी के पास मंगलवार दोपहर तकरीबन 3 बजे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों व घायल की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कार में पांच व्यक्ति सवार होकर जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंजारी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची छपारा पुलिस ने अन्य तीन घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल भेजा।

इस दौरान रास्ते में ही एक अन्य घायल की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। गंभीर स्र्प से घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। बेहोशी की हालत मे होने के कारण यह व्यक्ति कुछ भी नहीं बता पा रहा है। ऐसे में मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News