Punjab Kesari MP ads

तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 22 यात्री घायल

Tuesday, Sep 24, 2019-07:28 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): इन्दौर में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे है। जहाँ आए दिन इस सड़क पर हादसे होते है और कई लोग इस सड़क हादसे में अपनी जान गवा चुके है। आज सिमरोल थाना क्षेत्र में बस ओर कंटेनर के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सिमरोल थाना क्षेत्र के खंडवा रोड पर खंडवा से आ रही यात्री बस को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में तकरीबन 40 से अधिक यात्री उसमे सवार थे जिसमें से 22 यात्रियों को चोट आई ,वही सात यात्रियों को गम्भीर चोटे आई जिन्हें इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। सिमरोल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News