Punjab Kesari MP ads

कटनी से निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी की घर वापसी, BJP से बागी होकर लड़ा था चुनाव

Monday, Jan 30, 2023-04:12 PM (IST)

कटनी: कटनी से निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी घर वापसी की है। जी हां कटनी की निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी बीजेपी में शामिल हो गई है। उन्होंने भोपाल में बीजेपी कार्यालय में सीएम शिवराज और वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि महापौर प्रीति सूरी ने टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी से बागी होकर महापौर का चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की थी लेकिन प्रीति सूरी ने कदम पीछे नहीं खींचने से इंकार कर दिया था। आखिरकार प्रीति सूरी और उनके पति संजय सूरी को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था। इसके बाद सूरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा भाजपा प्रत्याशी को हराया था। अब उन्होंने फिर से घर वापसी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News