Punjab Kesari MP ads

दिल्ली में BJP अध्यक्ष से अचानक मिले सिंधिया, लंबी बैठक के बाद बढ़ीं सियासी चर्चाएं

Wednesday, Jul 01, 2026-12:50 PM (IST)

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस बैठक को औपचारिक और सौजन्य मुलाकात बताया गया है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत ने कई तरह की अटकलों को भी जन्म दिया है।

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी संगठन, आगामी कार्यक्रमों और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई होगी। आने वाले समय में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने और स्पष्ट हो सकते हैं। फिलहाल, सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह मुलाकात राजधानी दिल्ली में चर्चा का विषय बनी हुई है और इस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News