देवास में डॉक्टर के साथ हनी ट्रैप: हुस्न के जाल में फंसाया 9 लाख रुपए ऐंठे...पुलिस तक पहुंचा मामला

8/20/2022 12:15:43 PM

देवास(एहतेशाम कुरेशी): देवास में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी नर्सिंग होम संचालक बुरी तरह से फंस गया। एक महिला ने देवास के 2 डॉक्टरों के साथ मिलकर एक डॉक्टर को अपने हुस्न के जाल में बुरी तरह फंसाकर 9 लाख रूपये ऐंठ लिए। अब डॉक्टर की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके साथी दोनों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

दरअसल, फरियादी डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया निजी नर्सिंग होम चलाते हैं। उनके द्वारा थाने में दिए 11 पेज के शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है,कि भीलवाड़ा निवासी एक महिला और देवास निवासी डॉक्टर संतोष दबाड़े, टोंकखुर्द निवासी डॉक्टर महेंद्र गालोधिया ने उन्हें ब्लैकमेल कर उससे करीब 9 लाख रुपए ऐंठे हैं। 

PunjabKesari

पुलिस ने फरियादी डॉक्टर की रिपोर्ट पर उक्त महिला और दोनों डॉक्टरों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बताया कि फरियादी डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया के साथ एक्सटॉर्शन किया गया है। उनसे करीब 9 लाख रूपये भी इस दौरान ऐंठे गए हैं। शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News